फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: तेनजिन मिस्टर, शिल्पा बनीं मिस फेयरवेल

विज्ञापन
विज्ञापन
शिवा बीएड कॉलेज में मनाया विदाई समारोह
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। शिवा बीएड कॉलेज घुमारवीं में अंतिम वर्ष के प्रशिक्षुओं के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। नाटी, गिद्दा, कुर्सी दौड़, रैंप वॉक, इंट्रोडक्शन राउंड, टास्क राउंड, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता सहित अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। तेनजिन डोरजे को मिस्टर, शिल्पा ठाकुर को मिस फेयरवेल, नितिन कुमार को मिस्टर और नेहा भाटिया को मिस पर्सनालिटी चुना गया। इस मौके पर शिवा ग्रुप की कार्यकारी निदेशिका मधु शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। आयुष शर्मा विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार शर्मा ने प्रशिक्षुओं को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। शिवा ग्रुप के प्रबंध निदेशक ई. पुरुषोत्तम शर्मा ने शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें