फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: शिक्षा संवाद में शैक्षणिक, नैतिक और सर्वांगीण विकास पर चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, लोकनृत्य और सांस्कृतिक नृत्य की दीं प्रस्तुतियां
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भगेड़/भराड़ी (बिलासपुर)। जिले के स्कूलों में बुधवार को शिक्षा संवाद का आयोजन किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य विद्यालय, अभिभावकों एवं समाज के बीच आपसी समन्वय और संवाद को सुदृढ़ बनाते हुए विद्यार्थियों के शैक्षणिक, नैतिक एवं सर्वांगीण विकास पर सार्थक विचार-विमर्श करना रहा। मुंडखर स्कूल में प्रधानाचार्य सतीश कुमार ने अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा संवाद विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा तय करने का एक सशक्त मंच है। उन्होंने कहा कि बच्चों की सफलता केवल पाठ्य पुस्तकों तक सीमित नहीं होती, बल्कि उनके व्यक्तित्व निर्माण में अनुशासन, संस्कार, नैतिक मूल्यों और आत्मविश्वास की अहम भूमिका होती है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे विद्यालय के साथ निरंतर संपर्क बनाए रखें और बच्चों की शिक्षा में सक्रिय सहभागिता निभाएं। विद्यालय प्रबंधन समिति के प्रधान दलजीत ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास में विद्यालय और अभिभावकों की साझी जिम्मेदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, लोकनृत्य, सांस्कृतिक नृत्य, भाषण एवं नाट्य प्रस्तुतियां से वाहवाही लूटी।
विज्ञापन

डंगार स्कूल में प्रधानाचार्य यशपाल रणौत की अध्यक्षता में शिक्षा संवाद आयोजित हुआ। विद्यालय प्रबंधन समिति के प्रधान मनोहर लाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में लगभग 99 अभिभावकों ने भाग लिया। विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति, अनुशासन, नियमित उपस्थिति तथा सह पाठयक्रम गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रधानाचार्य यशपाल रणौत ने अभिभावकों को विद्यालय में संचालित विभिन्न शैक्षणिक योजनाओं एवं नवाचारों की जानकारी दी और बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए विद्यालय व अभिभावकों के बीच बेहतर समन्वय पर बल दिया। इसके अलावा बजौरा, तड़ौन सहित विभिन्न स्कूलों में शिक्षा संवाद आयोजित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें