फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तलाई सहकारी सभा घोटाला : आठ साल बाद भी न्याय नहीं, संघर्ष समिति ने बुलाई बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
सभा में 78 करोड़ की जमापूंजी से दिए थे 84 करोड़ के ऋण, 40 करोड़ का हुआ था घोटाला
विज्ञापन

सदस्यों का पैसा वापस दिलाने के लिए संघर्ष समिति कर रही सीबीआई को केस देने की मांग

संवाद न्यूज एजेंसी
बरठीं (बिलासपुर)। सहकारी सभा तलाई में करोड़ों रुपये के घोटाले को उजागर हुए आठ साल बीत चुके हैं, लेकिन अब तक खाताधारकों को न्याय नहीं मिला है। इस लचर कार्रवाई से नाराज खाताधारकों ने संघर्ष समिति के बैनर तले 12 मार्च को सहायक पंजीयक अधिकारी कार्यालय बिलासपुर में बैठक बुलाई है।
सहकारी सभा तलाई में करोड़ों रुपये का घोटाला उजागर होने के 8 साल बाद भी न्याय न मिलने के कारण लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर है। संघर्ष समिति के प्रधान भजन लाल ने बताया कि लोगों ने अपने खून पसीने की कमाई को सहकारी सभा तलाई में जमा करवाया था। लेकिन वहां के तत्कालीन करिंदों ने करोड़ों रुपये का गमन कर लिया। मामला उजागर होने के बाद सहकारिता विभाग, पुलिस, ईडी सहित अन्य विभागों ने जांच शुरू की। दोषी पाए जाने पर 13 लोगों को जेल भी जाना पड़ा। लेकिन वे आज जमानत पर बाहर घूम रहे हैं और विभाग सहित अन्य एजेंसियां हाथ धरे बैठे हुए हैं। बताया आठ साल के बाद भी कोई भी जांच एजेंसी नतीजे तक नहीं पहुंच पाई है। ऐसे में लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर जा पहुंचा है। किसी समय सभा में शेयरधारकों, खाताधारकों की जमापूंजी 78 करोड़ रुपये से भी अधिक थी, जबकि सभा ने इससे दो कदम आगे बढ़कर 84 करोड़ रुपये दिल खोलकर ऋण बांट दिए। जिनकी रिकवरी ऋणियों से नहीं हो पा रही है। सभा में करीब 40 करोड़ रुपये का घोटाला हुआ था। सभा के पूर्व सचिव, तत्कालीन निदेशक मंडल के 10 सदस्यों सहित दो अन्य लोग हवालात में भी रह चुके हैं। 2019 को एफआईआर दर्ज हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जुलाई 2024 में तत्कालीन सहायक पंजीयक ने सभा के तत्कालीन सचिव और मैनेजमेंट कमेटी से 38 करोड़ रुपये वसूलने के आदेश जारी किए थे जिस पर भी अभी तक कोई भी कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई। लोग अपने पैसे के लिए भटक रहे हैं और जिन्होंने पैसा खाया है वे सरेआम घूम रहे हैं। बताया कि संघर्ष समिति ने मुख्यमंत्री से मिलकर इस मामले की जांच सीबीआई को सौंपने की मांग की थी, लेकिन उस पर भी कोई कार्रवाई आज तक नहीं हुई। बताया कि इन सभी मामलों पर बातचीत करने के लिए वे बुधवार को सहायक पंजीयक अधिकारी कार्यालय बिलासपुर से बैठक करेंगे ताकि लोगों को उनके खून पसीने की कमाई जल्द मिल सके और दोषियों को सजा मिल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें