फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: अजमेरपुर ग्रीष्मोत्सव में लोक कलाकारों को मिलेगी प्राथमिकता

विज्ञापन
विज्ञापन
2 से 4 अप्रैल तक आयोजित होगा ग्रीष्मोत्सव
विज्ञापन


तैयारियों को लेकर मेला कमेटी ने किया मंथन



संवाद न्यूज एजेंसी

भराड़ी (बिलासपुर)। जिला स्तरीय अजमेरपुर ग्रीष्मोत्सव भराड़ी की तैयारियों को लेकर लोक निर्माण विभाग विश्रामगृह में बैठक का आयोजन किया गया। इसमें मेले की तैयारियों को लेकर मंथन किया गया। मेला 2 से 4 अप्रैल तक आयोजित किया जाएगा। पिछले वर्ष की तर्ज पर इस वर्ष भी मेले में खाने की व्यवस्था व्यापार मंडल बाड़ा दा घाट के सदस्यों ने करने का प्रस्ताव रखा, जिस पर सभी ने सहमति जताई। मेले की व्यवस्था को लेकर सभी सदस्यों ने अपने विचार साझा किए। मनीष कास्त्रो को मीडिया सलाहकार का पदभार संभालने के लिए बैठक में प्रस्ताव रखा गया, जिस पर सभी सदस्यों ने अपनी सहमति जताई। सांस्कृतिक कमेटी के अध्यक्ष डॉक्टर जगदीश शर्मा ने बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रम केवल रात ही नहीं, बल्कि 2, 3 और 4 अप्रैल को दिन के समय भी सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। दिन के कार्यक्रमों में अजमेरपुर क्षेत्र के विभिन्न महिला मंडल, स्थानीय कलाकार और क्षेत्र के अलग-अलग स्कूलों के विद्यार्थी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। लोक कलाकारों को विशेष प्राथमिकता दी जाएगी, ताकि क्षेत्रीय संस्कृति को बढ़ावा मिल सके।
विज्ञापन


डॉ. शर्मा ने क्षेत्र के महिला मंडलों, स्कूलों और लोक कलाकारों से आह्वान किया है कि जो भी प्रतिभागी मेले में प्रस्तुति देना चाहते हैं, वे 20 मार्च से पहले आवेदन पत्र जमा करवा दें। मेला कमेटी के कोषाध्यक्ष सोहन लाल की दुकान, जो भराड़ी स्थित आईटीआई के नजदीक है वहां पर आवेदन जमा करने का केंद्र निर्धारित किया गया है। बैठक में प्रधान करतार सिंह चौधरी, उप प्रधान खयाली राम शर्मा, महासचिव डॉ. जगदीश चंद्र शर्मा, आजाद चंद वर्मा, हेमराज ठाकुर अखाड़ा कमेटी प्रधान, कोषाध्यक्ष अनमोल, रवि शर्मा, प्रेम सागर सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें