फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिड्डी दल से बचाव के लिए किया जाएगा जागरूक: विनय धीमान

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। जिला स्तर पर टिड्डी दल समूह की बैठक अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी विनय धीमान की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में टिड्डी दल से बचाव की तैयारी समेत विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई और निर्णय लिया गया कि फसलों को बचाने के लिए जनसाधारण को पंफलेट आदि प्रचार माध्यमों से जागरूक किया जाएगा। फसलाें में कीटनाशक का छिड़काव भी भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि टिड्डी दल से संबंधित जानकारी नियमित तौर पर पड़ोसी राज्यों से ली जा रही है। टिड्डी दल से निपटने को प्रशासन ने सभी तैयारियां कर ली है। वहीं टिड्डी दल के खतरे को देखते हुए जिला में आपातकालीन केंद्र भी बनाया गया है। केंद्र का नंबर 1077 है। इस नंबर पर किसान और आम लोग टिड्डी दल के हमले की जानकारी दे सकते हैं।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि देश के कई राज्यों में टिड्डी दल के हमले ने किसानों की फसलों को नष्ट कर दिया है। अब प्रदेश में भी इस खतरे की संभावना को देखते हुए सरकारी अमला पहले से तैयारियों में जुट गया है। एडीएम विनय धीमान ने बताया कि अगर कोई टिड्डी दल जिला के किसी भी क्षेत्र में दिखाई दे तो तुरंत जिला आपातकालीन केंद्र में 1077 पर संपर्क करें। बैठक में कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक व प्रभारी डॉ. सुमन कुमार, उपनिदेशक कृषि विभाग डॉ. केएस पटियाल, उपनिदेशक बागवानी विभाग डॉ. विनोद शर्मा, जिला पंचायत अधिकारी शशि बाला तथा कंमाडेंट होम गार्ड बीएस जमवाल ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें