घुमारवीं(बिलासपुर)। अखिल हिमाचल क्षत्रिय महासभा हिमाचल प्रदेश ने सिक्खों की तर्ज पर हथियार रखने की अनुमति की सरकार से मांग की है। वहीं महासभा का कहना है कि देश में आरक्षण आर्थिक आधार पर दिया जाए वहीं उन्होंने एट्रोसिटी एक्ट को बंद करने की मांग की है।
अखिल हिमाचल क्षत्रिय महासभा हिमाचल प्रदेश की बैठक घुमारवीं विश्राम गृह में जिला बिलासपुर महासभा के अध्यक्ष ठाकुर प्रेम लाल बीना की अध्यक्षता में हुई जिसमें सरकार से यह मांग की गई कि आरक्षण आर्थिक आधार पर किया जाए और एट्रोसिटी एक्ट को बंद किया जाए। महासभा ने यह मांग भी रखी कि सिक्खों की तर्ज पर क्षत्रियों को भी शस्त्र रखने की अनुमति दी जाए क्योंकि क्षत्रियों का इतिहास शस्त्रों से जाना जाता है। साथ में यह भी मांग रखी गई कि जब से देश आजाद हुआ तब से झंडूता विधानसभा क्षेत्र आरक्षित ही चला आ रहा है जो कि यहां के सवर्णों का प्रत्यक्ष रूप से शोषण है।
प्रेम लाल ने कहा कि इस विधानसभा क्षेत्र की आरक्षित सीट को ओपन कर सभी को एक समान अवसर दिया जाए।
इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष यशपाल सिंह राणा, प्रदेश महासचिव प्रभात सिंह जम्वाल, प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश ठाकुर, प्रदेश मीडिया प्रभारी व जिला बिलासपुर के महासचिव योगेश ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष ठाकुर सुंकाराम, ब्लॉक घुमारवीं के अध्यक्ष ठाकुर हरी सिंह, ब्लॉक झंडूता के अध्यक्ष सतपाल वर्मा, जिला युवा महासचिव विजय चंदेल, आंचल चंदेल, मुख्तयार सिंह पटियाल, कंवर अवतार सिंह, राम ठाकुर, डॉ. सुभाष ठाकुर, अनिल ठाकुर, महासचिव योगेश ठाकुर, कुलदीप ठाकुर, लेख राम कौंडल, तरवेंदर चंदेल, अमर चंदेल इत्यादि उपस्थित रहे।