फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलासपुर में जल्द खोला जाए नशा मुक्ति केंद्र

विज्ञापन
बिलासपुर में उपायुक्त को ज्ञापन सौंपते हुए रेनबो स्टार क्लब के पदाधिकारी। - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
बिलासपुर। सामाजिक संस्था रेनबो स्टार क्लब ने संरक्षक शीला सिंह की अगुवाई में उपायुक्त बिलासपुर राजेश्वर गोयल को तीन सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। संस्था ने ज्ञापन में मांग की है कि जिले के घाघस के पास अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा खोला जाए जिससे कि बिलासपुर में पर्यटन को बढ़ावा मिल सके तथा रोजगार के अवसर भी प्राप्त होंगे।
विज्ञापन

इसके अलावा संस्था ने मांग की है कि गोबिंदसागर का जलस्तर घटने पर हजारों यात्रियों को जान जोखिम में डालकर दलदल से गुजर कर अपना सफर तय करते हैं। रेनबो स्टार क्लब ने मांग की कि नाले नौन और लूहणु में जट्टी का प्रावधान किया जाए। उपायुक्त से मांग की गई कि जल्द से जल्द नशा मुक्ति केंद्र बिलासपुर में खोला जाए ताकि नशे के दलदल में फंसे युवा अपना जीवन बचा सकें।
इस मौके पर रेनबो स्टार क्लब के मुख्य सलाहकार एवं ग्राम पंचायत नौणी की प्रधान निर्मला राजपूत, लाडली फाउंडेशन के राज्य उपाध्यक्ष अनीता जसवाल, हिमांशी मेहता, नीतीश कुमार, वासुदेव, अजय कौशल, शालू इत्यादि युवा व पदाधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें