बिलासपुर में आर्म एवं हथियार व्यापारी संघ की बैठक में मौजूद पदाधिकारी।
- फोटो : BILASPUR
बिलासपुर। ऑर्म और हथियार के व्यापारियों की बैठक बिलासपुर के आईटीआई टूरिज्म कैफे में संपन्न हुई। बैठक में व्यापार मंडल ने हथियार, गोला बारूद बनाने के लिए कमेटी का गठन किया।
इस कमेटी में आशीष ओबराय को प्रधान, मनवीर सिंह बहारा को उपप्रधान, नितिन गुप्ता को महा सचिव, मनदीप सिंह को सहसचिव और अनिल कुमार को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके बाद एक प्रस्ताव पारित किया गया जिसमें संस्था को वेलफेयर सोसायटी के रूप में पंजीकृत किया जाएगा ताकि व्यापार में आने वाली समस्याओं को हल किया जा सके।