फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश सरकार कर रही पेंशनरों की अनदेखी: हिम्मत राम

विज्ञापन
विज्ञापन
घुमारवीं(बिलासपुर)। हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स फेडरेशन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक उपमंडल मुख्यालय संतोषी मंदिर सभागार में प्रदेश अध्यक्ष हिम्मत राम शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में प्रस्ताव पारित कर प्रदेश सरकार पर पेंशनर्स की मांगों को अनदेखा करने का आरोप लगाया गया।
विज्ञापन

संघ के प्रधान हिम्मत राम शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने पेंशनरों की मांगों को अनदेखा किया। जबकि विधायकों व पूर्व विधायकों को मालामाल किया है जिसकी महासंघ घोर निंदा करता है। संघ ने चेताया कि मुख्यमंत्री संघ के साथ बैठक निश्चित करें अन्यथा पेंशनर्स आगामी कार्रवाई करने पर विवश होंगे।
बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार ने सेवानिवृत्ति के उपरांत 65, 70 और 75 वर्ष की आयु सीमा पूरी करने पर डीए देने का वायदा किया था जिसे पूरा न किया जिसके चलते पेंशनरों ने भाजपा सरकार को बनाने में अहम भूमिका अदा की थी। सरकार की ओर से अभी तक इस मांग को पूरा करने के लिए कोई कारगर कदम नहीं उठाए हैं। संघ ने इस मांग को शीघ्र पूरा करने का सरकार से आग्रह किया है। संघ ने इसके अतिरिक्त प्रदेश सरकार से हिमाचल पेंशनर्स कल्याण बोर्ड तथा संतुलित जेसीसी के गठन, 2003 के बाद सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को पेंशन लाभ देने, हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम के पेंशनर्स का शीघ्र स्थायी हल व उनके डीए का एरियर का भुगतान तत्काल करने की भी मांग की।
विज्ञापन

संघ ने सरकार को चेताया कि वे अधिकारियों के बहकावे में न आएं क्योंकि वे सरकार को गुमराह करने का कार्य कर रहे हैं। बैठक में संघ के प्रदेश कार्यकारिणी के चुनाव 18 अक्तूूबर को करवाए जाने का निर्णय लिया गया। बैठक में प्रदेश महासचिव टीडी ठाकुर, मुख्य संरक्षक ओपी भारद्वाज, प्रदेश मुख्य संगठन सचिव अमरनाथ धीमान, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पूरन देव शर्मा, प्रदेश संगठन सचिव हेमा शर्मा, लता शर्मा, बुद्धि सिंह जिला बिलासपुर प्रधान सदाराम शर्मा, कुल्लू जिला अध्यक्ष प्रेमचंद, लाहौल-स्पीति जिलाध्यक्ष देवी सिंह, हमीरपुर जिला अध्यक्ष जगदीश चंद भारद्वाज आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन

....
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें