फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: दंगल समिति चंगर पलासनी की मुख्य प्रबंधक बनीं मीरा देवी

विज्ञापन
विज्ञापन
- समिति ने कार्यकारिणी में किया विस्तार
विज्ञापन

हवलदार प्रकाश चंद चौहान बने वरिष्ठ उप प्रधान

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। शहीद नंतराम वेलफेयर मेला एवं दंगल समिति चंगर पलासनी की बैठक गोवाहण बाड़ी शिव मंदिर में हुई। इस दौरान समिति को सुचारू रूप से चलाने के लिए नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई। इसमें वीर नारी मीरा देवी को मुख्य प्रबंधक नियुक्त किया गया। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष कैप्टन बालक राम शर्मा ने की।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि समिति लगातार अच्छा कार्य कर रही है। इसलिए अब इसकी कार्यकारिणी में विस्तार किया गया है। इसमें सर्वसम्मति से नए पदाधिकारियों को चुना गया। हवलदार प्रकाश चंद चौहान को वरिष्ठ उप प्रधान, प्रकाश चंद शर्मा और सुभाष शर्मा को उप प्रधान, रोशन लाल ठाकुर को मुख्य सलाहकार, रामलाल शर्मा को सलाहकार और राकेश कुमार को प्रवक्ता नियुक्त किया गया। इसके बाद सचिव महेंद्र नाथ ने 16 दिसंबर को आयोजित कार्यक्रम का लेखा जोखा सभी के समक्ष प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में युद्ध वीरों, वीर नारियों और बाहर से आए विशेष अतिथियों को सम्मानित किया गया है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों और सदस्यों से आग्रह किया कि सभी कार्यक्रम का शुल्क अध्यक्ष के पास जमा करवा दें। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने समिति को सहयोग का आश्वासन दिया। बालक राम ने सभी को नए दायित्व के लिए बधाई दी। इस मौके पर कोषाध्यक्ष संजीव कुमार, सह कोषाध्यक्ष सूबेदार रतन लाल, मुख्य सलाहकार रोशन लाल ठाकुर, हंसराज, चमेल सिंह, सलाहकार धीरेंद्र पाल व सलाहकार राम लाल शर्माए बंदोबस्त सदस्य बंसल सभी सदस्य मीटिंग में उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें