फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: घुमारवीं कॉलेज के 11 विद्यार्थी पांच सितारा होटल के लिए चयनित

विज्ञापन
विज्ञापन
-तीन माह के प्रशिक्षण के बाद मिलेगी नियुक्ति
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। राजकीय महाविद्यालय घुमारवीं में बीवॉक हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म के 11 विद्यार्थियों का चयन लुधियाना के एक पांच सितारा होटल के लिए हुआ है। होटल प्रबंधक अभिनव राणा ने वर्चुअल माध्यम से विद्यार्थियों के साक्षात्कार लिए।
विज्ञापन

चयनित विद्यार्थियों में विशाल शर्मा, अंशुल, अभय, रिया ठाकुर, प्रिया ठाकुर, सोनम, रिया कौर, हर्षिता, आरती, अशिता, पलक शामिल हैं। यह विद्यार्थी 27 दिसंबर से पांच तारा होटल लुधियाना में अपना प्रशिक्षण शुरू करेंगे। विद्यार्थियों को तीन महीने का प्रशिक्षण देने के बाद नौकरी दी जाएगी। प्रशिक्षण में इन विद्यार्थियों को तीन हजार रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड दिया जाएगा। प्रशिक्षण के बाद होटल में ही इन्हें नियुक्ति मिलेगी। विद्यार्थियों का रहना और खाना होटल की तरफ से व्यवस्थित किया जाएगा। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर रामकृष्ण, विभाग के नोडल अधिकारी प्रोफेसर सीताराम, प्रोफेसर राजीव चौहान ने विद्यार्थियों को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें