फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: दिव्यांगता प्रमाण पत्र के लिए 7 नवंबर को बैठेगा मेडिकल बोर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
दिव्यांगों को जारी किए जाएंगे प्रमाण पत्र
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिला चिकित्सा दिव्यांगता बोर्ड की बैठक 7 नवंबर होगी। यह बोर्ड क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर के नए ओपीडी कॉम्प्लेक्स के कक्ष संख्या 203 में सुबह 10 बजे से शुरू होगा। जबकि अंतिम लाभार्थी की जांच पूर्ण होने तक जारी रहेगा।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी बिलासपुर डॉ. शशि दत्त शर्मा की अध्यक्षता में बोर्ड के माध्यम से पात्र दिव्यांगों के चिकित्सकीय परीक्षण कर दिव्यांगता प्रमाण पत्र जारी किए जाएंगे। इससे विभिन्न सरकारी योजनाओं और सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा। मेडिकल बोर्ड में बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. निशांत आचार्य, ईएनटी डॉ. भूपेंद्र शर्मा, जनरल सर्जन डॉ. प्रशांत शर्मा, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. कुलदीप कुमार, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. निशांत वर्धन, मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. नरेश चौहान, मनोचिकित्सक डॉ. आयुष शर्मा, क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट सदस्य के रूप में ज्योत्सना गौतम मौजूद रहेंगे। सीएमओ ने बताया कि दिव्यांगता प्रमाण पत्र बोर्ड के कम से कम दो नामित सदस्यों को प्रमाणित एवं स्वीकृत किया जाना आवश्यक होगा। पात्र लाभार्थियों से अपील की है कि अपने सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित तिथि को समय पर उपस्थित हों।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें