फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: नशे पर अंकुश के लिए मजारी स्कूल ने बनाई नई रणनीति

विज्ञापन
मजारी स्कूल में आयोजित नशा निवारण समिति की बैठक में उपस्थित शिक्षक व अन्य। स्रोत: स्कूल प्रबंधन
विज्ञापन
नशा निवारण समिति की बैठक पंचायत स्तर तक जागरूकता अभियान चलाने का लिया निर्णय
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बिलासपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मजारी में नशा निवारण समिति की बैठक आयोजित हुई। इसकी अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य सुरजीत ठाकुर ने की।

बैठक का मुख्य उद्देश्य स्कूल और आसपास के क्षेत्र में नशे के बढ़ते दुष्प्रभावों की रोकथाम हेतु प्रभावी कार्ययोजना तैयार करना, विभिन्न विभागों एवं स्थानीय समुदाय के सहयोग से जन जागरूकता अभियान को और अधिक सशक्त बनाना था। बैठक में थाना कोट से एएसआई पवन कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि नशे के विरुद्ध केवल पुलिस कार्रवाई ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि परिवार, विद्यालय, पंचायत और समाज के संयुक्त प्रयासों से ही इस चुनौती का प्रभावी समाधान संभव है। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए जागरूकता, सतर्कता और समय पर सूचना देने के महत्व पर भी प्रकाश डाला। समिति के सदस्यों ने अपने-अपने सुझाव प्रस्तुत करते हुए नशे के विरुद्ध व्यापक जन जागरण अभियान चलाने पर बल दिया। समिति ने निर्णय लिया गया कि स्कूल स्तर पर नियमित जागरूकता गतिविधियां, अभिभावक बैठक, विशेषज्ञ व्याख्यान, रैलियां, शपथ ग्रहण कार्यक्रम, पोस्टर, निबंध प्रतियोगिताएं और समुदाय आधारित जागरूकता अभियान आयोजित किए जाएंगे। प्रधानाचार्य सुरजीत ठाकुर ने बताया कि नशे के विरुद्ध यह लड़ाई केवल स्कूल की नहीं बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। समिति की ओर से तैयार की गई कार्ययोजना को शीघ्र ही मजारी पंचायत के प्रधान के साथ साझा कर पंचायत स्तर पर विस्तारित किया जाएगा, ताकि प्रत्येक वार्ड, परिवार और युवा तक नशामुक्ति का संदेश प्रभावी ढंग से पहुंच सके। बैठक के अंत में सभी उपस्थित सदस्यों ने समाज को नशामुक्त बनाने, युवाओं को सकारात्मक दिशा प्रदान करने, प्रशासन, पुलिस, पंचायत और विद्यालय के संयुक्त प्रयासों से इस अभियान को जन-आंदोलन का रूप देने का संकल्प लिया। बैठक में स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष गुरमेल सिंह, नशा निवारण समिति की प्रभारी रेखा अत्री, स्थानीय पंचायत सचिव, पटवारी, स्थानीय समाजसेवी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें