फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur: बिलासपुर एयरपोर्ट के उन्नयन की गति धीमी, यात्रियों को हो रही असुविधा, मामला हाईकोर्ट पहुंचा

Wed, 15 Feb 2023 11:22 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर

सार

बिलासपुर के लिए सर्वसुविधा संपन्न एयरपोर्ट के लिए उच्च न्यायालय में लंबित जनहित याचिका को याचिकाकर्ता के अधिवक्ता आशीष श्रीवास्तव ने एक बार फिर सुनवाई के लिए आगे बढ़ाया है।
विज्ञापन
बिलासपुर एयरपोर्ट - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिलासा दाई एयरपोर्ट के उन्नयन की गति अत्यंत धीमी देख और जो सेवाएं शुरू हुई हैं उन पर भी यात्रियों को हो रही असुविधाओं के मद्दे नजर सारा मामला एक बार फिर उच्च न्यायालय पहुंच गया है।

विज्ञापन


बिलासपुर के लिए सर्वसुविधा संपन्न एयरपोर्ट के लिए उच्च न्यायालय में लंबित जनहित याचिका को याचिकाकर्ता के अधिवक्ता आशीष श्रीवास्तव ने एक बार फिर सुनवाई के लिए आगे बढ़ाया है, जिस पर छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने सुनवाई के लिए अगले शुक्रवार का दिन निर्धारित किया है।

गौरतलब है कि इस याचिका पर प्रतिवादियों द्वारा उच्च न्यायालय को बिलासपुर में हवाई सेवा के लिए जिन कार्य योजनाओं की जानकारियां दी गई थी, उन सभी पर अमल की गति अत्यंत धीमी हैं या रुकी हुई है।
विज्ञापन


उच्च न्यायालय ने बिलासपुर एयरपोर्ट से संबंधित लंबित जनहित याचिका में वरिष्ठ अधिवक्तगणों के विशेष अनुमति पर संज्ञान लेते हुए शुक्रवार 17 फरवरी को सुनवाई निर्धारित की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें