फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली के चलते रविवार को खुले रहेंगे शहर के बाजार

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। बिलासपुर संयुक्त व्यापार मंडल के प्रधान नरेंद्र पंडित, महासचिव हुसैन अली, सचिव रश्मि महाजन और प्रेस सचिव संदीप नड्डा ने संयुक्त रूप से कहा कि आगामी रविवार को व्यापार मंडल की ओर से बिलासपुर बाजार खुला रखने का निर्णय लिया गया है ताकि लोगों को खरीददारी में कोई दिक्कत न आए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि दिवाली का त्योहार सोमवार को है। ऐसे में जिला प्रशासन की ओर से जारी गाइडलाइंस का भी संयुक्त व्यापार मंडल पालन करेगा और सहयोग करेगा। इस त्योहार पर भीड़ ज्यादा होता है। इसलिए बाजार में किसी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं हो इसके लिए अग्निशमन विभाग की ओर से बताई गई सावधानियों का भी पालन किया जाएगा। इसके लिए सभी का सहयोग अपेक्षित है। नरेंद्र पंडित ने कहा कि दुकानदार अपने प्रतिष्ठानों के साथ फायर सेविंग उपकरण और रेत आदि का प्रबंध करके रखें। संयुक्त व्यापार मंडल के सभी पदाधिकारियों ने जनता से भी अपील की है कि हर दुख सुख में साथ देने वाले अपने नजदीकी दुकानदार भाइयों से ही सामान खरीदें। ऑनलाइन शॉपिंग का विपरीत असर दुकानदारों पर पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें