फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना कफ्र्यू में छूट के बाद सुधरने लगी बाजार की हालत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। कोरोना कर्फ्यू में मिली ढील और बसें चलने के बाद अब बाजारों में स्थिति धीरे-धीरे सामान्य होने लगी है। बंदिशों में ढील से दुकानदारों ने राहत की सांस ली है। बाजारों में लोगों की आवाजाही देखने को मिल रही है, लेकिन कुछ दुकानदार अभी भी ग्राहकों का इंतजार कर रहे हैं। वहीं सड़कों पर वाहन सरपट दौड़ रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में वीरवार को सुबह 9 बजे बाजार खुलते ही ग्राहकों की आवाजाही देखने को मिली। कपड़े, जूते, ज्वैलर्स, कास्मेटिक्स, बर्तन और स्टेशनरी की दुकानों में ग्राहक शाम पांच बजे तक पहुंचते रहे, लेकिन कुछ दुकानों में दुकानदारों को ग्राहकों का इंतजार करते हुए दिन गुजारना पड़ा।
कर्फ्यू में छूट मिलने के बाद भी मिठाई और फास्टफूड की दुकानों में इक्का-दुक्का ही ग्राहक पहुंच रहे हैं।
बिलासपुर बस अड्डा चौक के पास मिठाई की दुकान करने वाले दीपक कौंडल ने बताया कि पूरा दिन इंतजार करने के बाद भी उम्मीद के चौथे हिस्से के अनुसार ही ग्राहक दुकान पर पहुंच रहे हैं। इससे उनकी आर्थिक स्थिति में कोई सुधार नहीं हो रहा है। कहा कि कोविड काल शुरू होने के बाद अभी तक उनकी आमदनी में सुधार नहीं हो रहा है। वहीं, मेन मार्केट बिलासपुर में फास्ट फूड का काम करने वाले अमित शर्मा ने बताया कि कोरोना कर्फ्यू में छूट तो मिल गई है, लेकिन ग्राहक दुकानों तक नहीं पहुंच रहे हैं। इससे दुकान का किराया निकालना भी मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन

कपड़ा व्यापारी बॉबी ने बताया कि आजकल विवाह शादियों का सीजन चला हुआ है। वहीं, पिछले कई दिन सीमित समय तक दुकानें खुली और लोगों को बस सुविधा भी नहीं थी। इसके चलते वे कपड़े की खरीदारी नहीं कर पा रहे थे, लेकिन अब बसें शुरू होने के बाद कपड़े की दुकानों पर ग्राहक पहुंचने लगे हैं। इसके अलावा मेन मार्केट बिलासपुर में किराना की दुकान करने वाले सुरेंद्र सांख्यान ने बताया कि दुकानों में ग्राहक सामान्य तौर पर
पहुंच रहे हैं। इससे काफी हद तक राहत मिली है। कहा कि कोविड के कारण छोटे-छोटे दुकानदारों की रोजी रोटी पर बन आई है, लेकिन अब कोविड की दूसरी लहर थमने के बाद कारोबार सामान्य स्थिति में आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें