फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: तेरे नखरे नी कदी मुकणे… से गूंजा मार्कंडेय सभागार

विज्ञापन
विज्ञापन
कल्याण कला मंच की संगोष्ठी में दीं काव्य प्रस्तुतियां
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
भगेड़ (बिलासपुर)। कल्याण कला मंच बिलासपुर की मासिक कला-कलम संगोष्ठी मार्कंडेय सभागार में हुई। संगोष्ठी में साहित्य, कविता और संगीत की प्रस्तुतियों ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां शारदा एवं काले बाबा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया गया।
गायक प्रकाश चंद शर्मा ने सरस्वती वंदना की। मंच के पूर्व प्रबंधक स्व. चंद्र शेखर पंत की स्मृति में संगोष्ठी का आयोजन किया गयया। मंच निदेशक सुरेंद्र मिन्हास ने पंत के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर आधारित संस्मरण प्रस्तुत किए। इस अवसर पर साहित्यकारों ने दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

दूसरे सत्र में आयोजित कवि गोष्ठी में साहित्यकारों ने रचनाएं प्रस्तुत कीं। बृज लाल लखनपाल ने म्हारे देशां रे छैल बांके गबरू, जीत राम सुमन ने आखर पक्का नशेड़ी बणया संजू, कर्मवीर कंडेरा ने हर वर्ष पर नया साल तथा अमर नाथ धीमान ने इस दुनिया से जाने वाले फिर लौटकर नहीं आते प्रस्तुत की।
सुरेंद्र मिन्हास ने वो आते हैं दबे पांव महफिल में, तृप्ता कौर मुसाफिर ने पंत जी संत हैं, रविंद्र शर्मा ने नमामि ऋषि मार्कंडेय, देवेंद्र राजपूत ने जय मां नैना देवी और शमशेर सिंह चंदेल ने बेरोजगार बेचारा कवि कुंवारा प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरीं।
मनोज कुमार शिव, राकेश मन्हास, अभिषेक कुमार, बाबू राम धीमान, सुमन चड्ढा, कैप्टन सुरेंद्र शर्मा, धर्म चंद धीमान, केशव शर्मा, डॉ. अनेक राम संख्यान, रविंद्र कमल चंदेल, नरेंद्र दत्त शर्मा, शीला सिंह, राम पाल डोगरा, बीना चौधरी, श्याम सुंदर सहगल तथा राज कुमार कौंडल ने भी अपनी रचनाओं से कवि गोष्ठी में चार चांद लगाए।
डॉ. अनेक राम संख्यान की प्रस्तुति तेरे नखरे नी कदी मुकणे विशेष आकर्षण रही। श्याम सुंदर सहगल ने अकेले-अकेले कहां जा रहे हो गीत गाकर कवि गोष्ठी को संगीतमय बना दिया।
विज्ञापन

मुख्यातिथि बुद्धि सिंह ठाकुर ने 11 हजार रुपये भेंट किए। कार्यक्रम का संचालन कल्याण कला मंच बिलासपुर के महासचिव बाबू राम धीमान ने किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में एचएएस अधिकारी कविता ठाकुर, जिला भाषा अधिकारी नीलम चंदेल तथा सेवानिवृत्त डीपीई राम पाल धीमान विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें