बिलासपुर। सिटी पुलिस चौकी बिलासपुर की टीम ने नाकाबंदी कर टैक्सी से 309.79 ग्राम चरस बरामद की है। मामले में कार चालक समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
शुक्रवार शाम को पुलिस दल ने बिलासपुर कॉलेज चौक पर नाकाबंदी की थी। इसी बीच एक टैक्सी नंबर कार को रोका गया। कार चालक से दस्तावेज मांगे गए। डैशबोर्ड से दस्तावेज निकालते समय पुलिस कर्मियों को सेलो टेप से बंधा हुआ पैकेट दिखाई दिया। शक के आधार पर पैकेट को खोलकर देखा तो उसमें से 309.79 ग्राम चरस मिली।
आरोपियों की पहचान चालक प्रदीप कुमार और केशव निवासी गांव जां, डाकघर बरादा, तहसील जरी, जिला कुल्लू के रूप में हुई है। डीएसपी मुख्यालय राजकुमार ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।