बिलासपुर कॉलेज में आयोजित जिला स्तरीय विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट में विजेता छात्रा को सम्मानि
5 प्रतिभागी 6 मार्च को शिमला में बिलासपुर का करेंगे प्रतिनिधित्व
बिलासपुर कॉलेज में यूथ पार्लियामेंट का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर में जिला स्तरीय विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में मनीष गौतम ने पहला, साहिल शर्मा ने दूसरा, शालिनी ठाकुर ने तीसरा, तृप्ता देवी ने चौथा और चित्रलेखा ने पांचवां स्थान प्राप्त किया। ये सभी प्रतिभागी 6 मार्च को शिमला में होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम में बिलासपुर का प्रतिनिधित्व करेंगे।
युवा सेवाएं एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत मेरा युवा भारत की ओर से आयोजित एक दिवसीय कार्यक्रम में 50 वर्ष की आपातकाल-भारतीय लोकतंत्र के सबक विषय पर भाषण प्रतियोगिता करवाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिरिक्त उपायुक्त ओमकांत ठाकुर ने दीप प्रज्वलित कर किया। समापन अवसर पर प्राचार्य डॉ. पीएस कटवाल मुख्य अतिथि रहे।
जिला युवा अधिकारी दीपमाला ने मुख्य अतिथि का हिमाचली शॉल, टोपी व स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी प्रो. अनु प्रिया, डॉ. अजीत कुमार सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि ओमकांत ठाकुर ने प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे मंच युवाओं को राष्ट्रीय मुद्दों पर अपने विचार रखने का अवसर देते हैं और उनके नेतृत्व कौशल को निखारते हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि बिलासपुर के युवा राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन करेंगे। समापन पर प्राचार्य डॉ. पीएस कटवाल ने विजेता प्रतिभागियों को मोमेंटो और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।