फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: मंडी ने जीती कॉर्फबाल प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
फाइनल में स्पोर्ट्स क्लब दधोल को हराया
विज्ञापन

डंगार में आयोजित की गई राज्य स्तरीय ओपन प्रतियोगिता

संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी(बिलासपुर)। कॉर्फबाल एसोसिएशन बिलासपुर के तत्वावधान उप तहसील भराड़ी के डंगार में दो दिवसीय राज्य स्तरीय ओपन कॉर्फबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रदेश भर की 9 टीमों ने भाग लिया।
विज्ञापन

फाइनल मुकाबला मंडी और स्पोर्ट्स क्लब दधोल के बीच हुआ। मंडी ने 9-7 के अंतर से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया। इससे पहले सेमीफाइनल मुकाबला हमीरपुर और स्पोर्ट्स क्लब दधोल के बीच खेला गया। इसमें दधोल की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। दूसरा सेमीफाइनल मंडी और स्पोर्ट्स क्लब डंगार के बीच हुआ, जिसमें मंडी की टीम विजयी रही। प्रतियोगिता प्रदेश कॉर्फबाल महासंघ के महासचिव वीआर सुमन और अंतरराष्ट्रीय स्तर के रेफरी विनोद कुमार की देखरेख में आयोजित की गई। दो दिवसीय प्रतियोगिता का शुभारंभ समाजसेवी और व्यवसायी सतपाल महाजन ने किया। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर डंगार स्कूल के एसएमसी प्रधान मनोहर लाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में बिलासपुर टीम के कोच एवं राष्ट्रीय रेफरी बालकृष्ण की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में प्रदेशभर की 9 टीमों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें