राष्ट्रीय प्रबंधन दिवस के उपलक्ष्य पर कार्यक्रम का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। राष्ट्रीय प्रबंधन दिवस के उपलक्ष्य पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान बीबीए और बीसीए के विद्यार्थियों को स्किल ऑफ एंटरप्रेन्योर विषय की जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम में चार्टर्ड अकाउंटेंट राजेंद्र कुमार बतौर रिसोर्स पर्सन मौजूद रहे।
उन्होंने व्यवसाय प्रबंधन, उद्यमशीलता और आयकर रिटनर्स की जानकारी दी। विद्यार्थियों को अच्छे उद्यमी के कौशल के बारे में जानकारी दी। उन्होंने आयकर रिटर्न फार्म को भरने का तरीका भी बताया। प्राचार्य प्रो. राम कृष्ण ने कहा कि प्रबंध महत्वपूर्ण प्रक्रिया है, जिसका उपयोग हर क्षेत्र में किया जाता है। एचईआईएस के सचिव डॉ. सुरेश शर्मा ने भी विद्यार्थियों को प्रबंधन के महत्व के बारे में बताया।
इस मौके पर बीबीए समन्वयक प्रो. अनिल जमवाल, बीबीए और बीसीए के विभागाध्यक्ष प्रो. रजनी ठाकुर, प्रो. अमर पौल, प्रो. रवि कुमार, प्रो. भारती, प्रो. प्रियंका, प्रो रोहित और सचिन मौजूद रहे।