- उप तहसील भराड़ी के भटेड़ में हुई घटना
- पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा
संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी(बिलासपुर)। भराड़ी थाना क्षेत्र के भटेड़ गांव के एक व्यक्ति की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ जानबूझ या गलती से खाया इसकी जांच की जा रही है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
जानकारी के अनुसार संजीव कुमार (34) निवासी गांव भटेड़, डाकघर गाहर, तहसील घुमारवीं, बिलासपुर ने रविवार शाम को कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। तबीयत बिगड़ता देख परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भराड़ी ले गए थे। वहां से चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार देने के बाद संजीव कुमार को आगामी उपचार के लिए उच्च संस्थान के लिए रेफर कर दिया है। परिजन उसे हमीरपुर मेडिकल ले गए, जहां से एम्स बिलासपुर रेफर कर दिया। उपचार के दौरान संजीव की मृत्यु हो गई। मामले की पुष्टि डीएसपी घुमारवीं चंद्रपाल सिंह ने की है।