भगेड़ (बिलासपुर)। पुलिस थाना घुमारवीं के तहत गांव छिब्बर में 70 वर्षीय बुजुर्ग की सांप के डसने से मौत हो गई। पुलिस ने घुमारवीं अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाया। आगामी कार्रवाई की जा रही है। जानकारी अनुसार भगतराम (70) पुत्र लुदरू राम निवासी गांव छिब्बर डाकघर भगेड़ तहसील घुमारवीं शनिवार को अपनी गोशाला में कार्य कर रहा था। इस दौरान सांप ने भगतराम को डस लिया। उन्हें घुमारवीं अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। भगत राम गरीब परिवार से संबंध रखता था। डीएसपी घुमारवीं अनिल ठाकुर ने पुष्टि की है।