श्री नयनादेवी जी मंदिर में दर्शन करने के लिए कतारों में खड़े श्रद्धालु। संवाद
- फोटो : BILASPUR
श्री नयनादेवी जी (बिलासपुर)। विश्वविख्यात शक्तिपीठ श्री नयना देवी जी में गुप्त नवरात्रों के चलते भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। रविवार को चौथे नवरात्र पर करीब 35,000 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। पंजाब, हिमाचल, हरियाणा, दिल्ली सहित अन्य राज्यों से श्रद्धालु मां के दरबार पहुंचे। मंदिर के कपाट सुबह 4:00 बजे खोल दिए गए थे। दोपहर तक श्रद्धालुओं की लाइन सेक्टर नंबर-5 तक जा पहुंचीं। सुरक्षा कर्मियों ने श्रद्धालुओं को छोटे-छोटे जत्थों में दर्शन करने के लिए भेजा। श्रद्धालुओं के लिए पंजाब की समाजसेवी संस्थाओं ने मंदिर के समीप ठंडे पानी की छबीलें लगाई हैं।
मंदिर अधिकारी विपन शर्मा ने बताया कि मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। लाइनों में दर्शन करवाए जा रहे हैं।