फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: बैहरन में व्यक्ति ने फंदा लगाकर दे दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
- पत्नी ने एक व्यक्ति पर पैसों के लिए प्रताड़ित करने का लगाया आरोप
विज्ञापन

- पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मामला किया दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। झंडूता थाना क्षेत्र के कोटलू बैहरन गांव में एक व्यक्ति ने फंदा लगाकर जान दे दी। मृतक की पत्नी ने एक व्यक्ति पर पैसों के लिए पति को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में व्यक्ति पर मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में गांव कोटलू बैहरन की एक महिला ने बताया है कि पति संजीव कुमार झंडूता में सुनार की दुकान करते थे। उन्होंने करीब सात माह पहले एक व्यक्ति से डेढ़ लाख रुपये उधार लिए। इसमें से 1.20 लाख रुपये वापस भी कर दिए। इसके बाद भी उक्त व्यक्ति पति से बार-बार पैसे मांग रहा था। उसने पति से दो खाली चेक ले लिए थे, जिन्हें बैंक में लगा कर पैसे वसूलने की धमकियां दे रहा था। इस कारण पति कई दिनों से परेशान रह रहे थे। कुछ दिन पहले उन्होंने अपने स्वास्थ्य की जांच भी कराई थी। शनिवार को वह कहीं काम से गई थी। शाम को जब घर पर पहुंची तो देखा कि पति गले में दुपट्टे का फंदा डालकर छत्त में लगी हुई कुंड़ी से लटक रहे थे। उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर देवर भी मौके पर पहुंचा। इसके बाद फंदे को खोला और पति को झंडूता अस्पताल पहुंचा, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। महिला के अनुसार पति ने उक्त व्यक्ति की प्रताड़ना से तंग आकर फंदा लगाया है। डीएसपी मुख्यालय मदन धीमान ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें