फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: महिलाओं को उनके अधिकारों प्रति कराया अवगत

Mon, 29 Sep 2025 11:17 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
ग्राम पंचायत विजयपुर में आयोजित जागरूकता शिविर में मौजूद महिलाएं व अधिकारी। संवाद
विज्ञापन
बेटियों को बेटों के समान अवसर देने का किया आह्वान
विज्ञापन

विजयपुर में आयोजित बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। महिला एवं बाल विकास निदेशालय और बाल विकास परियोजना झंडूता की ओर से विजयपुर में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय जागरूकता शिविर लगाया गया, जिसमें पर्यवेक्षक प्रवीण कुमार ने महिलाओं को उनके अधिकारों और विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने महिलाओं को स्वस्थ महिला सशक्त परिवार के बारे में विस्तृत जानकारी दी। साथ ही बेटियों को भी बेटों के समान अवसर देने की अपील की। महिलाओं को पीसीपीएनडीटी एक्ट और घरेलू हिंसा अधिनियम के बारे में जागरूक किया गया। प्रवीण ने कहा कि जन्म के समय लिंगानुपात यानी सीएसआर को सुधारना इस प्रकार के शिविरों का उद्देश्य है। महिलाओं को सभी विभागीय योजनाओं के तहत मिलने वाले लाभों के बारे में बताया गया और उनसे आह्वान किया कि वे इन योजनाओं का लाभ उठाएं। साथ ही जंक फूड से दूर रहने के साथ-साथ सुपोषण का महत्व समझाया गया। इस मौके पर वार्ड सदस्य सरिता देवी, महिला मंडल प्रधान वंदना कुमारी, स्वयं सहायता समूह सचिव मोनू देवी और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं उपस्थित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें