फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेखक संघ ने किया समितियों का गठन

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। बिलासपुर लेखक संघ की कार्यकारिणी की एक विशेष बैठक व्यास गैलेक्सी कोठी चौक चांदपुर में प्रधान रोशन लाल शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि लॉकडाउन के दौरान लेखक संघ की हिंदी कवि गोष्ठी ऑनलाइन तथा अनलॉक इंडिया के मध्य ऑनलाइन पहाड़ी गोष्ठी की कविताओं को पुस्तक रूप दिया जाएगा।
विज्ञापन

बैठक में निर्णय लिया गया कि यह पुस्तकें लेखकों के वित्त सहयोग के आधार पर छापी जाएंगी। वहीं विविधता से भरी यह दोनों पुस्तकें पाठकों के हाथों की शोभा बढ़ाएंगी। बैठक में वार्षिकोत्सव पर चर्चा में लेखक संघ द्वारा दिए जाने वाले सम्मानों के बारे भी खुलकर विचार विमर्श हुआ। वार्षिकोत्सव सम्मेलन के सफल आयोजन के लिए समितियों का गठन किया गया।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय हुआ कि लेखक संघ फि लहाल आगामी बैठकों और सम्मान समारोह को स्थगित करेगा। बताया कि प्रधान रोशन लाल शर्मा की पुस्तक महर्षि वेदव्यास भी पाठकों को उपलब्ध हो जाएगी। बैठक में सुशील पुंडीर, जसवंत चंदेल, नारायणु राम, हेमराज शर्मा, रविंद्र शर्मा, सुरेंद्र मिन्हास सहित डेढ़ दर्जन से ज्यादा सदस्यों ने भाग लिया। इस दौरान सभी ने मास्क लगाकर सामाजिक दूरी का पालन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें