फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के पहरे में मिला मक्की का बीज

Wed, 11 May 2016 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरठीं (बिलासपुर)।
विज्ञापन
farmer - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कृषि विज्ञान केंद्र बरठीं में बुधवार को पुलिस के पहरे में किसानों को मक्की बीज वितरित किया गया। इसकी वजह यह रही कि समय पर बीज न मिलने पर किसानों ने केंद्र में जमकर हंगामा किया यहीं नहीं मौके पर मौजूद अधिकारियों से धक्का मुक्की भी की गई। इसके बाद पुलिस को मौके पर बुलाकर बीज आवंटित किया गया। इस बात से गुस्साये किसानों ने केंद्र का बोर्ड तक तोड़ दिया।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि बरठीं कृषि विभाग में मंगलवार को अदरक, चरी, बाजरा और मक्की का बीज वितरण किया जा रहा था। कृषि विस्तार अधिकारी को जहां किसानों की लिस्ट बनाने, पैसे लेने और सामान देने में बहुत सारा समय लग रहा था, वहीं लेट होने का बहाना बना कर किसानों ने दोनों अधिकारियों पर उलझना शुरू कर दिया और धक्का मुक्की पर उतारू हो गए।

इस पर किसानों और अधिकारियों के बीच तनातनी का माहौल बन गया। मंगलवार को किसानों के रोष को देखते हुए कृषि विकास अधिकारी वृजेश चंदेल और कृषि प्रसार अधिकारी दीपक कुमार ने उच्च अधिकारियों को इसकी जानकारी देते हुए तलाई पुलिस को भी सूचना दी। बुधवार दोपहर पुलिस कृषि कार्यालय में पहुंची जहां कृषि अधिकारियों ने किसानों द्वारा उनके साथ किए दुर्व्यवहार और कृषि विभाग के बोर्ड को तोड़ने की शिकायत की। बाद में पुलिस की मौजूदगी में किसानों को बीज बांटा गया।
विज्ञापन


कृषि विकास अधिकारी बृजेश चंदेल ने बताया कि उनके पास 40 क्विंटल चरी, 70 क्विंटल मक्की, 27 क्विंटल बाजरा और 10 क्विंटल अदरक किसानों के लिए आया हुआ है। अभी तक वह क्षेत्र के लगभग चार सौ किसानों को बीज दिया जा चुका हैं। उन्होंने बताया कि किसानों के अभद्र व्यवहार के कारण बीज देने में मुश्किलें आ रही हैं। इसलिए पुलिस की कस्टडी में बीज वितरण किया गया है।

समय पर नहीं मिलता बीज
चमन लाल, जगदीश चंद, कुलदीप सिंह मनकोटिया, करतार सिंह, देवराज, लेखराम गौतम तथा जय देव सहित अन्य किसानों ने सरकार से मांग की है कि उक्त कृषि विभाग के केंद्र पर स्टाफ की कमी के चलते किसानों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। समय पर कोई भी बीज नहीं मिलता है उन्होंने सरकार से मांग की है कि उक्त केंद्र पर स्टाफ की कमी को दूर कर किसानों को राहत पहुंचाई जाए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें