फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: जिले में प्राकृतिक खेती से उगाई मक्की की 10 से होगी खरीद

विज्ञापन
विज्ञापन
निहाल, पट्टा सिविल सप्लाई स्टोर में होगी खरीदारी
विज्ञापन

जिले में 8046 किसानों ने अपनाई प्राकृतिक खेतीबाड़ी
93 किसानों ने मक्की बेचने के लिए कराया पंजीकरण

प्राकृतिक मक्की के 40 रुपये प्रति किलो दाम तय

संवाद न्यूज एजेंसी

जुखाला (बिलासपुर)। राज्य सरकार की ओर से प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला बिलासपुर में अब प्राकृतिक खेती से उगाई गई मक्की की खरीद शुरू की जा रही है। कृषि विभाग के आतमा प्रोजेक्ट के माध्यम से यह प्रक्रिया 10 नवंबर से शुरू होगी। इसके लिए विभागीय अधिकारी तैयारियों में जुट गए हैं।

आतमा परियोजना के कार्यकारी उपनिदेशक एसडी शर्मा ने बताया कि निहाल और पट्टा केंद्रों में 10 व 11 नवंबर को मक्की की खरीद की जाएगी। इस वर्ष जिले में 8046 किसानों ने प्राकृतिक खेती को अपनाया है, जिनमें से 93 किसानों ने मक्की बेचने के लिए पंजीकरण करवाया है। इन किसानों से मक्की की खरीद 40 रुपये प्रति किलोग्राम की दर पर की जाएगी। सदर और स्वारघाट खंड के किसानों से 10 नवंबर को बिलासपुर के निहाल स्थित सिविल सप्लाई स्टोर में सुबह 10 बजे से मक्की की खरीदारी की जाएगी। इसी प्रकार घुमारवीं और झंडूता कृषि खंड के अंतर्गत किसानों से 11 नवंबर को पट्टा सिविल सप्लाई स्टोर में मक्की की खरीदारी की जाएगी। कृषि विभाग ने जिले के लिए 10 क्विंटल मक्की खरीद का प्रारंभिक लक्ष्य निर्धारित किया है। अधिकारियों का कहना है कि यह मात्रा मक्की की वास्तविक आवक के अनुसार कम या ज्यादा हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट

शुद्धता जांच के बाद उपभोक्ताओं को मिलेगा हिम भोग मक्की का आटा

खरीदी गई मक्की के सैंपल शिमला स्थित प्रयोगशाला में भेजे जाएंगे, जहां इसकी शुद्ध प्राकृतिक उत्पादन की जांच की जाएगी। सैंपल पास होने के बाद हिम भोग मक्की का आटा नाम से उपभोक्ताओं को उपलब्ध करवाया जाएगा। खरीदारी के बाद किसानों को भुगतान ऑनलाइन उनके खातों में डाला जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें