- भगवान बुद्ध के सफर पर डाला प्रकाश
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। बुद्ध पूर्णिमा पर ग्राम पंचायत बैहना जट्टां के गांव डोल में वीरवार को महिला मंडल बैहना जट्टा की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजन अनुसूचित जाति जनजाति अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक संयुक्त संघर्ष मोर्चा के तत्वावधान में किया गया।
महिला मंडल महासचिव नीलम कुमारी ने सिद्धार्थ गौतम कैसे महात्मा बुद्ध बने के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि व्यक्ति पैदा होता है, जवान होता है, शरीर बूढ़ा होकर के वृद्धावस्था को प्राप्त होकर एक दिन मृत्यु को प्राप्त हो जाता है। इस सच्चाई को जानने के लिए सिद्धार्थ गौतम ने अपना दृढ़ निश्चय कर घर का परित्याग कर सच्चाई की खोज में निकल पड़े। बोधि वृक्ष के नीचे बैठकर उन्होंने ज्ञान प्राप्त किया। उन्होंने इस ज्ञान को प्राप्त कर वैशाख पूर्णिमा के दिन बोधिसत्व की प्राप्ति कर ली थी। कार्यक्रम अध्यक्ष मीरा देवी ने मातृ शक्ति को प्रेरणा देते हुए बताया शिक्षा और ज्ञान के बिना जीवन अधूरा है। अहिंसा परमो धर्म मन वचन और कर्म से मनुष्य को संयम चित होकर के सात्विक जीवन की ओर बढ़ना चाहिए। संयुक्त संघर्ष मोर्चा के महामंत्री आचार्य नंदलाल ने कहा कि महापुरुषों के जीवन से हमें भी प्रेरणा लेनी चाहिए। इस अवसर पर नीलम देवी, आकृति, कार्तिक कुमार और ज्योति मौजूद रहे।