फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनिया के लिए आज भी प्रेरणा स्रोत हैं महात्मा गांधी के सिद्धांत : धर्माणी

Thu, 30 Jan 2025 11:00 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
नगर परिषद घुमारवीं परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करते तकनीकी शिक्षा म
विज्ञापन
-महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर तकनीकी शिक्षा मंत्री ने दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन

-बोले, बापू ने दुनिया को दिया शांति, सहिष्णुता और समानता का संदेश

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं(बिलासपुर)। तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने घुमारवीं नगर परिषद परिसर में महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने गांधीजी के जीवन, विचारों और स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान को याद किया। धर्माणी ने कहा कि महात्मा गांधी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांत आज भी पूरी दुनिया के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत दो मिनट के मौन से हुई, जिसके माध्यम से उपस्थित लोगों ने राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि अर्पित की। उपस्थित नागरिकों ने महात्मा गांधी के सिद्धांतों को आत्मसात करने और समाज में प्रेम, अहिंसा और एकता को बढ़ावा देने का संकल्प लिया। धर्माणी ने कहा कि महात्मा गांधी ने न केवल भारत की आजादी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, बल्कि उन्होंने दुनिया को शांति, सहिष्णुता और समानता का संदेश भी दिया। उनके विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं जितने स्वतंत्रता संग्राम के दौरान थे। उन्होंने लोगों से गांधीजी के आदर्शों को अपनाने और समाज में शांति व भाईचारे को बढ़ावा देने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने युवाओं से विशेष अपील की कि वे महात्मा गांधी के स्वदेशी, स्वच्छता और आत्मनिर्भरता के सिद्धांतों को अपनाकर देश के विकास में योगदान दें। उन्होंने कहा कि गांधीजी का जीवन दर्शन हमें सिखाता है कि सच्ची सेवा और निष्ठा से ही राष्ट्र को सशक्त बनाया जा सकता है। इस अवसर पर नगर परिषद की अध्यक्षा रीता सहगल, उपाध्यक्ष श्याम शर्मा, पार्षद राकेश, कपिल और मदन सहित एपीएमसी के अध्यक्ष सतपाल, प्रशासनिक अधिकारी, शिक्षक, विद्यार्थी एवं स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें