- करोट में स्वास्थ्य जांच शिविर का हुआ आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। लायुल ट्राइबल वेलफेयर एसोसिएशन बिलासपुर ने करोट (जव्वलपुल) में एक स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया। शिविर के दौरान परियोजना के स्टाफ सदस्यों ने एचआईवी/एड्स और यौन रोगों के बारे में जागरूक किया।
परियोजना के परामर्शदाता पूनम शर्मा ने एचआईवी/एड्स के फैलने के कारणों के बारे में जानकारी प्रदान की गई। उन्होंने बताया कि एचआईवी/एड्स संक्रमित व्यक्ति के साथ असुरक्षित यौन संबंध, संक्रमित सुइयों के इस्तेमाल, संक्रमित रक्त चढ़ाने से संक्रमित गर्भवती मां से उसके होने वाले बच्चे को होता है। इन कारणों से बचाव करके एचआईवी/एड्स से बचा जा सकता है। परियोजना प्रबंधक राजेश शर्मा ने बताया कि एचआईवी/एड्स से केवल जानकारी द्वारा ही बचा जा सकता है। एचआईवी/एड्स हेल्पलाइन नंबर 1097 है। इस टोल फ्री नंबर पर फोन करके आप नंबर से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि लायुल ट्राइबल वेलफेयर एसोसिएशन जिले में एचआईवी/एड्स के क्षेत्र में जागरूकता के संबंध में कार्य कर रही है। शिविर के दौरान घनश्याम, पूनम शर्मा, रीना चंदेल, प्रवीण, अंजू आदि उपस्थित रहे।