फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: नुक्कड़ नाटक से किया लोगों को एड्स के प्रति जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
-बिलासपुर कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बिलासपुर के रेड रिबन क्लब के विद्यार्थियों ने लोगों में एड्स के प्रति जागरूकता लाने के लिए नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया। विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक का प्रदर्शन कॉलेज चौक और बस स्टैंड पर किया।
विज्ञापन

इस नाटक को जिला चिकित्सा अधिकारी और आईसीटीसी बिलासपुर के निर्देशानुसार जिला स्तर के कार्यक्रम में पहले प्रदर्शित और पुरस्कृत किया जा चुका है। प्राचार्य डॉ. नीना वासुदेवा ने बताया कि महाविद्यालय का रेड रिबन क्लब समय-समय पर इस प्रकार के आयोजन करता रहता है। इसके माध्यम से महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं और समाज के लोगों को जागरूक किया जाता है। इस जागरूकता अभियान का आयोजन रेड रिबन क्लब की नोडल ऑफिसर डॉ. प्रियंका सांख्यान के नेतृत्व में किया गया। इस नुक्कड़ नाटक में संगीत विभाग के छात्र-छात्राओं और संगीत प्रवक्ता डॉ. मनोहर लाल ने भाग किया। अभियान में डॉ. संजीव कुमार और प्रो. सोनिया राठौर ने भी भाग लिया। इस अवसर पर धैर्य, नीरज, सुशील, अंजली, आकांक्षा शर्मा, मालिनी शर्मा, प्रिया, अंजलि, सुष्मिता, दीक्षा, ईशा और राधिका ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें