फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अप्रैल माह से होने वाली किराया बृद्धि न मिलने से ट्रक ऑपरेटरों को करोड़ों का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
बरमाणा(बिलासपुर)। एसीसी सीमेंट की ढुलाई में जुटे बरमाणा के चार हजार ट्रक ऑपरेटरों को अप्रैल माह से वार्षिक किराये में वृद्धि न करने और सिविल सप्लाई रेट न देने के चलते तीन माह के दौरान लाखों रुपये की चपत लग चुकी है। हालांकि ऑपरेटर्स ने बीडीटीएस सभा के पदाधिकारियों एवं एसीसी प्रबंधन से मिलकर लगातार अपनी आवाज उठाई। बावजूद इसके अब तक कोई कार्यवाही अमल में नहीं लाई गई है।
विज्ञापन

आरोप है कि यह बीडीटीएस सभा के पदाधिकारियों की ढुलमुल नीतियों के चलते एसीसी प्रबंधन एग्रीमेंट के मुताबिक पहली अप्रैल से मिलने वाली वार्षिक किराया वृद्धि नहीं हुई। लोगों ने अब वार्षिक किराया वृद्धि और सप्लाई रेट न मिलने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है।
बीडीटीएस सभा के पूर्व प्रधान एवं वर्तमान सदस्य रमेश ठाकुर ने कहा कि सभा के पदाधिकारियों की नाकामी के चलते प्रतिदिन 300 से ज्यादा हिमाचल स्टॉकिस्ट को सीमेंट ढुलान में जुटी गाड़ियों के मालिकों को सभा और एसीसी प्रबंधन एग्रीमेंट के मुताबिक पहली अप्रैल से मिलने वाली वार्षिक किराया वृद्धि न करने से अब तक करोड़ों रुपये का नुकसान उठाना पड़ा है।
विज्ञापन

सभा के सदस्यों चंदू राम ठाकुर, कुलदीप गौतम, पवन कौशल, विनय कुमार वर्मा, कमल किशोर का आरोप है कि सभा की ओर से कई बैठकें की गई, लेकिन उनमें वर्तमान सदस्यों को बुलाना भी उचित नहीं समझा। ऐसी परंपरा पहली बार सभा में देखने को मिल रही है। जिससे लोकतांत्रिक तरीके से चुने हुए सदस्यों का ही नहीं बल्कि वार्ड सदस्य ऑपरेटरों का भी अपमान किया जा रहा है।
इन्होंने कहा कि पंजाब वेयर हाउसेस के वार्षिक बढ़ोतरी किराया तो एरियर रूप में बाद में मिल सकता है, लेकिन हिमाचल सीमेंट ढुलान वार्षिक किराया वृद्धि न मिलने से लाखों रुपये की चपत पदाधिकारियों के रवैये के कारण ऑपरेटरों को लगी है। दूसरे सिविल सप्लाई ढुलान के 2014 के बाद रेट न बढ़ने से ऑपरेटरों को अब लगातार डीजल बढ़ोतरी से मुश्किलें और भी ज्यादा बढ़ी है।
ऑपरेटरों को अप्रैल माह में होने वाली वार्षिक किराया वृद्धि नहीं मिली है। इसके लिए सभा की ओर से एसीसी कंपनी के प्रबंधन को पत्र भेजा गया है। जिसमें किराया वृद्धि और सिविल सप्लाई रेट देने की मांग की गई है। कोरोना के चलते कोई मीटिंग नहीं की गई है। इस माह में मीटिंग की जाएगी तो सभी सदस्यों को बुलाया जाएगा।-जीत राम गौतम, प्रधान, बीडीटीएस सहकारी सभा, बरमाणा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें