फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: श्रीमद्भागवत कथा में सुनाईं भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाएं

विज्ञापन
बड़गांव शिव मंदिर में कथा वाचन करते आचार्य। संवाद
विज्ञापन
कथा के छठे दिन श्रद्धालु हुए भावविभोर
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
बरठीं(बिलासपुर)। विकास खंड झंडूता की ग्राम पंचायत बड़गांव स्थित शिव मंदिर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन सोमवार को श्रद्धालु भगवान की दिव्य लीलाओं का रसपान कर भावविभोर हो गए। कथा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर धर्म, भक्ति और सत्य के मार्ग पर चलने का संदेश ग्रहण किया।
विज्ञापन

कथावाचक पंडित सुशील शर्मा ने छठे दिन भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का मार्मिक वर्णन किया। उन्होंने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण का जन्म अत्याचार के अंत और धर्म की स्थापना के लिए हुआ था। उन्होंने कंस के अत्याचारों से पीड़ित जनता को मुक्ति दिलाने के लिए अवतार लिया। कथा व्यास ने श्रीकृष्ण की गोकुल और वृंदावन की बाल लीलाओं का सुंदर वर्णन करते हुए पूतना वध, कालिया नाग दमन और माखन चोरी की लीलाओं के माध्यम से बताया कि भगवान अपने भक्तों की सदैव रक्षा करते हैं। उन्होंने कहा कि भगवान की भक्ति से जीवन के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं और मनुष्य को सच्चे मार्ग की प्राप्ति होती है। श्रीकृष्ण की लीलाएं हमें प्रेम, करुणा और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती हैं। शिव मंदिर कमेटी के प्रधान सुनीत सिंह ने बताया कि कथा के समापन अवसर पर 7 अप्रैल को विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सभी श्रद्धालुओं को आमंत्रित किया गया है। इस अवसर पर कमेटी के हरकेश गौतम, रणवीर सिंह, विनय गौतम, मस्त राम, निर्मल गौतम, वीना गौतम, हर्ष आनंद सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें