फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन का उल्लंघन, अहरो गांव में लगी साप्ताहिक बाजार

विज्ञापन
विज्ञापन
खजुरिया/बिलासपुर। खजुरिया थाना क्षेत्र के अहरो गांव में लॉकडाउन के बावजूद मंगलवार को नया साप्ताहिक बाजार लगाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने डंडे फटकार कर दुकानदारों व लोगों को दौड़ा दिया तथा बिना मास्क वाले सात लोगों से सात हजार रुपये का जुर्माना भी वसूला। तहसीलदार ने कहा कि जांच कर बाजार लगवाने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर बाद गांव के बाहर एक निजी स्कूल के पास नहर किनारे कुछ लोगों ने नई साप्ताहिक पैठ लगवा दी। बाजार में सब्जी, मीट, मछली आदि की दुकानें भी सज गईं और खरीदारी करने वालों की भीड़ जमा होने लगी। बाजार में तमाम दुकानदार व ग्राहक बिना मास्क पहुंचने लगे। लॉकडाउन में प्रतिबंध के बावजूद बाजार लगने की सूचना कुछ लोगों ने खजुरिया पुलिस को दी। लोगों का कहना है कि सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पवन कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए।
पुलिस ने डंडे फटकार कर लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों व खरीदारों को दौड़ा दिया। पुलिस ने बिना मास्क के सात लोगों को दबोच लिया और उनसे एक-एक हजार रुपये का जुर्माना भी वसूला। पुलिस के आने की भनक पाकर बाजार लगवाने अधिकतर लोग भाग गए। वहां मौजूद कुछ लोगाें को पुलिस चेतावनी देकर चली गई।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस के जाने के बाद शाम को बाजार फिर लगा, जहां कोविड-19 के नियमों की जमकर धज्जियां उड़ीं। उक्त संदर्भ में तहसीलदार रणविजय सिंह का कहना है मामला उनके संज्ञान में नहीं है। दोपहर में एसडीएम भी बेगमाबाद व खजुरिया क्षेत्र में गए थे, अगर ग्रामीण एसडीएम या उन्हें सूचना देते तो वह तत्काल पहुंचकर कार्रवाई करते। फिर भी वह मामले की जांच कराकर बाजार लगवाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें