फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: स्थानीय निवासी ने पंचायत की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल

Thu, 21 Aug 2025 11:16 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पाइपों की खरीद में लगाया घोटाले का आरोप
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

बरठीं (बिलासपुर)। विकास खंड झंडूता की ग्राम पंचायत सुन्हाणी से संबंध रखने वाले पंकज सोनी ने पंचायत की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। पंकज का कहना है कि पंचायत में पाइपों की खरीद में घोटाला हुआ है।
विज्ञापन


सुन्हाणी में आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत जो गंदे पानी की निकासी के लिए पाइप लगाए गए थे, उसकी जानकारी उन्होंने आरटीआई से ली। आरटीआई के माध्यम से पता लगा कि पंचायत ने 2025 में जो पाइप खरीदे उनका रेट कोटेशन में 2300 रुपये है। पंकज ने कहा कि आज तक 1700 रुपये से ऊपर इस पाइप का रेट नहीं गया। पंकज ने कहा कि इससे पता चलता है कि इन पाइपों की खरीद में घोटाला किया है। कहा कि आरटीआई में भी उन्हें आधी अधूरी जानकारी दी गई है। 2024 और 2025 के बिल मांगे थे और केवल 2024 के बिल दिए गए हैं। पंकज ने प्रशासन से मांग कि है कि मामले की जांच होनी चाहिए। उधर, पंचायत प्रधान उपेंद्र परमार ने बताया कि जो पाइप बिल में अंकित किए गए हैं, वही पाइप ही लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें