बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग की ओर से गठित पुस्तकालय निरीक्षण समिति के सदस्यों ने राजकीय महाविद्यालय जुखाला की लाइब्रेरी का निरीक्षण किया।
निदेशालय द्वारा नियुक्त कमेटी में राजकीय महाविद्यालय खड जिला ऊना के प्राचार्य डॉ. आर के शर्मा, लाइब्रेरी सहायक विकास परमार, राजकीय महाविद्यालय हरोली जिला ऊना के प्राचार्य डॉ. बीएस राठौर शामिल रहे। निरीक्षण टीम ने पुस्तकालय की व्यवस्था और सुविधाओं को संतोषजनक पाया। प्रदेश के उच्चतर शिक्षा विभाग ने महाविद्यालय के पुस्तकालयों की ग्रेडिंग के लिए टीम गठित की है और इन समितियों की रिपोर्ट के आधार पर उन्हें ग्रेडिंग प्रदान की जाएगी।
बिलासपुर कॉलेज के कार्यकारी प्राचार्य डॉ. पी एस कटवाल ने बताया कि हमारे महाविद्यालय के पुस्तकालय के परीक्षण हेतु जो टीम आई थी वह संतुष्ट होकर गई है। इस अवसर पर सहायक पुस्तकालय अध्यक्ष अरविंद्रा चंदेल, रेणु चंदेल, प्रो. प्रेम जीत, प्रो. जगबीर चंदेल, प्रो. रंजीत, डॉ. सुरेंद्र ठाकुर, नम्रता, डॉ. रीतू शर्मा, डॉ. विजय शर्मा, कॉलेज की मीडिया प्रभारी नवेंदु बंसल सहित अन्य उपस्थित रहे। संवाद