फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: गजानन कर दो बेड़ा पार हम तुम्हें मनाते हैं... भजन पर झूमे श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
- कलाकारों ने लेठवीं शनि मंदिर ने भजन गाकर भक्तिमय किया माहौल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी(बिलासपुर)। भराड़ी उपतहसील के तहत लेठवीं गांव के शनि देव मंदिर में देवी जागरण का आयोजन किया गया। जागरण में एसडीआर म्यूजिकल ग्रुप के कलाकारों ने रात भर महामाई की भेंटों का गुणगान किया गया। देवी जागरण से पहले अटूट भंडारे में लोगों में प्रसाद ग्रहण किया। कलाकारों ने हिंदी, पंजाबी और पहाड़ी भेंटें गाकर माहौल को भक्तिमय बना दिया।
विज्ञापन

देवी जागरण की शुरुआत गणेश वंदना तेरी जय हो गणेश तेरी जय हो गणेश से हुई। इसके बाद ग्रुप के कलाकारों राजू शास्त्री, पूनम शर्मा, सरीता ठाकुर, डिंपल ठाकुर ने गजानन कर दो बेड़ा पार हम तुम्हें मनाते हैं, प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी, शिव की बरात चली, पोणाहारिया तेरा दरबार, शेरां वालिये मां तेरियां उड़ीकां, शनि महाराज की महिमा, उड़े उड़े बजरंगबली, तेनु कित्थे मैं बेठावां शेरांवालिये घर मेरा निक्का जेया, देवों के देव महादेव, माता रानी की दुनिया दीवानी, पर्वत ऊपर दरबार वैष्णो मईया दा, शेरांवाली दे दरबार जोतां जाग दियां, श्यामा तू अपना न बणेया मैं रेया तेरे भरोसे ते, आदि भेंट प्रस्तुत कीं। इस दौरान भगवान भोलेनाथ, श्री गजानन, बाबा बालक नाथ, राधा-कृष्ण, माता शेरावाली की मनमोहक झांकियां निकाली गईं। सुबह भोर भई दिन चढ़ गया मेरी अंबे भजन के बाद तारा रानी कथा सुनाई गई। कथा के बाद लोगों को प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें