फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: तरसूह और ग्वालथाई में तेंदुओं ने चार कुत्तों को बनाया शिकार

विज्ञापन
विज्ञापन
- लोगों में दहशत का माहौल, बच्चों और पशुओं को लेकर चिंतित
विज्ञापन

- लोगों ने पिंजरा लगाकर तेंदुए को पकड़ने की लगाई गुहार

संवाद न्यूज एजेंसी
श्री नयनादेवी जी(बिलासपुर)। उपमंडल श्री नयनादेवी की ग्राम पंचायत तरसूह और ग्वालथाई में तेंदुए के जोड़े ने चार कुत्तों को अपना शिकार बना लिया है। वहीं तेंदुए के आतंक से ग्रामीण दहशत में हैं। ग्रामीण अकेले अपने घरों से निकले से कतरा रहे हैं। पशुओं को पशुशाला में ही बंद करने को मजबूर हैं। तेंदुए का लगातार आतंक और हमला बढ़ता देख ग्रामीण बच्चों को लेकर काफी चिंतित हैं।
विज्ञापन

तेंदुए ने गांव इलेवाल के गणू राम के एक कुत्ते, तरसूह गांव के महेश शर्मा का एक कुत्ता और धर्मपाल के दो पालतू कुत्तों को तेंदुओं ने अपना शिकार बना लिया। वहीं मनीषा देवी के सामने सुबह के समय ही तेंदुआ सामने आ गया। गनीमत रही कि वह घर के पास थी। इससे वह घर के अंदर भाग गई। गणूराम, महेश, धर्मपाल, मनीषा, अनिल कुमार सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि दो तेंदुए दिन दहाड़े रिहायशी क्षेत्रों में घूम रहे हैं। उनकी चहलकदमी और कुत्तों का शिकार करने से ग्रामीण दहशत में हैं। पशुओं को पशुशाला के अंदर ही रखना पड़ रहा है। अकेले बाहर निकले में डर सता रहा है। उन्होंने प्रशासन और वन विभाग से मांग उठाई कि तेदुओं को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें