फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: कुटैहला पंचायत में तेंदुए का आतंक, ग्रामीणों ने वन विभाग को सौंपा ज्ञापन

Sun, 28 Jun 2026 11:23 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
वन परिक्षेत्र अधिकारी स्वारघाट को ज्ञापन सौंपते ग्राम पंचायत कुटैहला के ग्रामीण। स्रोत: जागरूक
विज्ञापन
बच्चों को स्कूल भेजने और खेतों में जाने से डर रहे लोग
विज्ञापन

पिंजरे लगाने और मुआवजे की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
स्वारघाट (बिलासपुर)। वन परिक्षेत्र स्वारघाट के अंतर्गत ग्राम पंचायत कुटैहला में तेंदुए के बढ़ते आतंक से ग्रामीण दहशत में हैं। हालात ऐसे हैं कि लोग घरों से बाहर निकलने, खेतों में जाने और बच्चों को स्कूल भेजने से भी डरने लगे हैं। तेंदुए द्वारा लगातार पालतू पशुओं और कुत्तों पर हमले किए जाने से ग्रामीणों में भारी रोष है।
इस समस्या को लेकर ग्राम पंचायत कुटैहला के उप प्रधान गुरदेव शर्मा के नेतृत्व में ग्रामीणों ने वन परिक्षेत्र अधिकारी स्वारघाट को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में तेंदुए को जल्द पकड़ने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की गई। ग्रामीणों ने बताया कि पंचायत के कुलाह, धारकांसी, कंकड़ोआ और डडराणा गांवों में तेंदुए की गतिविधियां लगातार बढ़ रही हैं। तेंदुआ दिन के समय भी कई स्थानों पर दिखाई दे रहा है। अब तक वह कई कुत्तों को अपना शिकार बना चुका है, जबकि कई पालतू पशुओं पर भी हमला कर चुका है। इससे ग्रामीणों में भय का माहौल है। ज्ञापन में मांग की गई है कि प्रभावित गांवों में तत्काल पिंजरे और ट्रैक कैमरे लगाए जाएं, ताकि तेंदुए को जल्द पकड़ा जा सके। साथ ही जिन पशुपालकों के पशुओं को नुकसान हुआ है, उन्हें शीघ्र उचित मुआवजा प्रदान किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वन परिक्षेत्र अधिकारी स्वारघाट ने ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए जल्द आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है। वहीं ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए तो वे अपनी सुरक्षा के लिए आंदोलन करने को मजबूर होंगे। उन्होंने प्रशासन से किसी बड़ी मानवीय घटना से पहले समस्या का स्थायी समाधान करने की अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें