फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: घ्याणा में खेत में मृत मिला तेंदुआ, वन विभाग जांच में जुटा

विज्ञापन
तेंदुए का दाह करते विभागीय कर्मचारी
विज्ञापन
वन विभाग ने पोस्टमार्टम के बाद किया अंतिम संस्कार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भगेड़ (बिलासपुर)। उपमंडल घुमारवीं की मोरसिंघी पंचायत के घ्याणा गांव में मंगलवार सुबह तेंदुआ मृत मिला। ग्रामीण कृष्ण कुमार सुबह खेतों की ओर गए थे। इस दौरान उन्होंने खेतों के पास दो तेंदुओं को भागते हुए देखा। उन्होंने आसपास के लोगों को इसकी सूचना दी। इसके बाद ग्रामीण एकत्रित हो गए लेकिन तब तक दोनों तेंदुए वहां से निकल चुके थे।
इसी बीच कृष्ण कुमार की नजर नीचे स्थित खेतों पर पड़ी, जहां एक और तेंदुआ दिखाई दिया। काफी देर तक तेंदुए के न हिलने-डुलने पर ग्रामीण सावधानीपूर्वक उसके पास पहुंचे। जांच करने पर पता चला कि तेंदुआ मृत अवस्था में पड़ा हुआ था। घटना की सूचना मोरसिंघी पंचायत की प्रधान सीमा देवी ने वन विभाग और पुलिस को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल का निरीक्षण किया। वन विभाग ने तेंदुए के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद पुलिस और पंचायत प्रधान की मौजूदगी में वन विभाग ने नियमानुसार तेंदुए के शव का दाह संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिलहाल तेंदुए की मौत किन कारणों से हुई, इसका खुलासा नहीं हो पाया है। वन विभाग की टीम मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि यदि क्षेत्र में कोई वन्यजीव दिखाई दे या कोई संदिग्ध गतिविधि नजर आए तो इसकी सूचना तुरंत विभाग को दें। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में तेंदुओं की मौजूदगी को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें