फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: छोड़ो अपने सारे काम, चलो पहले करें मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
-बंदला स्कूल में निकाली मतदाता जागरुकता रैली
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बंदला में स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाताओं को जागरुक करने के लिए एक रैली का आयोजन किया गया। रैली की अध्यक्षता प्रधानाचार्य मनोज कुमार ने की।
विज्ञापन

उन्होंने रैली को हरी झंडी दिखा कर स्कूल प्रांगण से रवाना किया। यह रैली बंदला गांव तक निकाली गई। रैली के दौरान विद्यार्थियों ने छोड़ो अपने सारे काम पहले चलो करें मतदान, भारत देश महान है करते सब मतदान हैं, प्रजातंत्र से नाता है भारत के मतदाता हैं, चुनाव आयोग का है आह्वान सबको करना है मतदान, सबका यह अरमान है करना अब मतदान है, मतदान हमारा अधिकार है इससे बनती सरकार है आदि नारे लगाए। विद्यार्थियों ने लोगों से लोकसभा चुनाव में बढ़-चढ़कर मतदान करने की अपील की। प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों को मतदान का महत्व समझाया। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वह अपने-अपने गांव में भी लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करें। इस मौके पर सभी अध्यापक, प्राध्यापक और विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें