फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: बल्लू स्कूल के पास भूस्खलन, 33 केवी विद्युत लाइन को खतरा

Tue, 22 Aug 2023 11:25 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
बिलासपुर के बल्लू के पास खतरे में 33 केवी विद्युत लाइन का खंभा। संवाद
विज्ञापन
भराड़ी (बिलासपुर)। उपमंडल घुमारवीं के बल्लू स्कूल के पास भूस्खलन होने से बिजली की 33 केवी लाइन को खतरा पैदा हो गया है। जल्द ही उचित कदम नहीं उठाए गए तो खंभा गिर सकता है। यदि ऐसा हुआ तो घुमारवीं और झंडूता विधानसभा क्षेत्रों में ब्लैक आउट की स्थिति बन जाएगी। मंगलवार को भी इस जगह पर सड़क किनारे भूस्खलन हुआ है, जिससे यह खतरा और बढ़ गया है।
विज्ञापन

करीब दो वर्ष पहले बल्लू स्कूल के पास सड़क की चौड़ाई बढ़ाने के चलते पहाड़ की कटिंग की गई थी, लेकिन वहां डंगा नहीं लगाया गया। अब बारिश में लगातार भूस्खलन हो रहा है। हालात ऐसे हो गए हैं कि पहाड़ी से 33 केवी लाइन का खंभा कभी भी गिर सकता है। इसकी चपेट में सड़क से गुजरने वाले वाहन भी आ सकते हैं। विद्युत बोर्ड के अधिकारियों की मानें तो यहां पर सड़क किनारे डंगा लगाने के लिए कई बार लोक निर्माण विभाग को कहा, लेकिन किसी ने गौर नहीं किया। अब विद्युत विभाग की इस लाइन को खतरा पैदा हो गया है। विद्युत विभाग घुमारवीं के अधिशासी अभियंता कर्ण चंदेल ने बताया कि मंगलवार को मौके का मुआयना किया है। भूस्खलन के कारण 33 केवी लाइन को खतरा पैदा हो गया है। यदि लाइन गिर गई तो दो विधानसभा क्षेत्रों में कुछ दिनों के लिए विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बंद हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें