फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सनौर गांव में भूस्खलन से चार मकानों को खतरा

विज्ञापन
बकरोआ के गांव सनौर में भूस्खलन होने से खिसकी जमीन। संवाद - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
घुमारवीं (बिलासपुर)। उपमंडल घुमारवीं के अंतर्गत ग्राम पंचायत बकरोआ के गांव सनौर में भूस्खलन से चार रिहायशी मकानों को खतरा पैदा हो गया है। प्रशासन की ओर से प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थान पर जाने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार सनौर गांव में भूस्खलन हो रहा है। शनिवार को हुई बारिश के बाद एक बार फिर भूस्खलन हुआ। इससे लोगों के घरों को खतरा पैदा हो गया है। ग्रामीणों में डर का माहौल बना हुआ है। लगभग 50 मीटर में भारी भूस्खलन का ज्यादा खतरा बना हुआ है। सूचना मिलने पर तहसीलदार घुमारवीं राम गोपाल शर्मा ने प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने स्थानीय पंचायत प्रधान और वार्ड सदस्य की मौजूदगी में प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थान पर जाने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें