फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: लाली फगवाड़ा ने जीता बड़ी माली का खिताब

Mon, 09 Jun 2025 11:17 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
घवांडल पंचायत में आयोजित दंगल में विजेता पहलवानों को सम्मानित करते हुए कमेटी के सदस्य। संवाद
विज्ञापन
घवांडल में लखदाता पीर दंगल कमेटी ने कराया दंगल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
श्री नयना देवी जी (बिलासपुर)। उपमंडल श्री नयना देवी जी की घवांडल पंचायत में जय बाबा लखदाता पीर दंगल कमेटी की ओर से दंगल का आयोजन करवाया गया। इस दंगल में दूर-दूर से आए पहलवानों ने भाग लिया।
विज्ञापन

पहलवानों ने सभी दर्शकों को अपनी कुश्तियों के दांवपेच दिखाकर उनका मनोरंजन किया। दंगल का शुभारंभ कमेटी ने छोटे बच्चों की ग्यारह सौ के इनाम की कुश्ती करवाकर किया। यह कुश्ती शुभम ठाकुर और आकर्ष ठाकुर के बीच हुई, जिसमें शुभम ठाकुर ने जीत हासिल की। छोटी माली का फाइनल मुकाबला उत्तर प्रदेश के रवि और आनंदपुर साहिब के विशाल के बीच हुआ, जिसमें कड़े मुकाबले में विशाल ने रवि को चित कर जीत हासिल की। कमेटी ने विजेता पहलवान को 21 हजार रुपये देकर सम्मानित किया। बड़ी माली का फाइनल मुकाबला चंडीगढ़ के आशीष और लाली फगवाड़ा के बीच हुआ, जिसे लाली फगवाड़ा ने खिताब अपने नाम किया। कमेटी ने विजेता पहलवान को 31 हजार रुपये देकर सम्मानित किया। प्रधान मस्त राम ने कहा कि ऐसे आयोजन करवाने का मुख्य उद्देश्य युवाओं में खेलों को बढ़ावा देना है। साथ ही उन्हें नशे से दूर रखना है। इस मौके पर मंदिर न्यास ट्रस्ट सदस्य प्रदीप शर्मा, बीरी सिंह, नंद लाल ठाकुर, पुजारी महेश कुमार शर्मा, जगत राम, राजकुमार, काकू आदि सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें