भराड़ी (बिलासपुर)। भराड़ी थाना के तहत राष्ट्रीय राजमार्ग-103 पर बाड़ी में बाइक की टक्कर से एक महिला घायल हो गई। स्थानीय लोगों ने महिला को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दधोल पहुंचाया, जहां से उसे घुमारवीं अस्पताल रेफर कर दिया गया। सोमवार दोपहर करीब 3 बजे बाड़ी गांव की सुमन दुकान की तरफ जा रही थी। घुमारवीं से डंगार की तरफ जा रहे बाइक चालक ने टक्कर मार दी। बाइक स्किड होकर सड़क के दूसरी तरफ जा गिरी। गनीमत रही कि चालक ने हेलमेट पहन रखा था। डीएसपी अनिल कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।