फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने खा लिया जहरीला पदार्थ, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
झंडूता (बिलासपुर)। झंडूता पुलिस थाना के अंतर्गत एक महिला की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

मिली जानकारी अनुसार गेहड़वी क्षेत्र के कन्यारा गांव की उर्मिला देवी (44) ने शनिवार को घर में जहरीली पदार्थ खा लिया। तबियत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए। तबीयत खराब होने पर चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज हमीरपुर रेफर कर दिया। लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह को उर्मिला और उसके पति राकेश कुमार ने चाय पी। करीब सात बजे उर्मिला को उल्टी आनी शुरू हुई। उसने अपने पति को बताया कि जहरीला पदार्थ खा लिया है। सूचना मिलने पर महिला के भाई और भाभी भी घर पहुंच गए। उन्होंने महिला के ससुराल वालों पर कोई शक जाहिर नहीं किया। महिला का अंतिम संस्कार कर दिया गया। पुलिस उप अधीक्षक मुख्यालय राजकुमार ने पुष्टि की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें