फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झंडूता के विकास के लिए नहीं आएगी धन की कमी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरठीं (बिलासपुर)। झंडूता क्षेत्र के विधायक जेआर कटवाल ने कहा कि क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के लिए धन आड़े आने नहीं दिया जाएगा। बशर्ते अधिकारी सुस्ती छोड़कर चुस्ती से कार्य करें। कहा कि स्वीकृत धन राशि को तय समय में अधिकारी पूरा करें अन्यथा उनसे सख्ती से निपटा जाएगा।
विज्ञापन

रविवार को झंडूता विधायक बरठीं के अटल आदर्श विद्यालय और 33 केवी विद्युत उपकेंद्र के निरीक्षण पर थे। उन्होंने दो टूक कहा कि एक माह के अंदर अटल आदर्श विद्यालय और 33 केवी स्टेशन पर कार्य दिखना चाहिए। अन्यथा अधिकारियों की खैर नहीं।
कहा कि प्रदेश के ए ग्रेड व पहले अटल आदर्श विद्यालय में अगले वर्ष कक्षाएं शुरू कर दी जाएंगी। जिसके लिए भवन को तैयार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि एक माह बाद वह फिर निरीक्षण के लिए आएंगे। बताया कि बरठीं, बडगांव, सुन्हाणी व बलोह पंचायतों के लिए 14 करोड़ रुपये की लागत से पेयजल की दशा सुधारने के लिए स्वीकृत किए गए हैं और कार्य शुरू हो चुका है। बताया कि 80 किलोमीटर पाइप लाइनें बदल कर नई डाली जाएंगी।
विज्ञापन

25 करोड़ रुपये अटल आदर्श विद्यालय पर शुरुआती दौर में खर्च किए जाएंगे। इसके अलावा घुमारवीं से शाहतलाई बाया सुन्हाणी सड़क को एमडीआर में स्वीकृत करवाया गया है। उन्होंने कहा कि सिविल अस्पताल के समीप नाले पर पुलिया निर्माण के लिए भी दस लाख का भी प्रावधान कर दिया है। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें