फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: आंबेडकर वार्ड में बुनियादी सुविधाओं की कमी, लोग हो रहे परेशान

Thu, 23 Apr 2026 11:39 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
राम प्रकाश
विज्ञापन
वार्ड परिक्रमा
विज्ञापन


घुमारवीं नगर परिषद के वार्ड नंबर-3 की हालत खराब
सड़क, पानी, पार्क और साफ-सफाई की व्यवस्था पर उठे सवाल

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं(बिलासपुर)। नगर परिषद घुमारवीं के वार्ड नंबर-3 आंबेडकर वार्ड में बुनियादी सुविधाओं की कमी के चलते स्थानीय लोगों को रोजमर्रा की जिंदगी में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वार्ड में बच्चों के खेलने के लिए न तो कोई मैदान है और न ही विकसित पार्क, जिससे बच्चों और युवाओं को खेलकूद की पर्याप्त सुविधा नहीं मिल पा रही है।
वहीं एसडीएम कार्यालय के पास स्थित एकमात्र पार्क भी खस्ताहाल स्थिति में है, जिसके कारण लोग मजबूरी में सड़कों पर टहलने को विवश हैं, जिससे दुर्घटना का खतरा बना रहता है। कल्याणा गांव के अंतिम छोर तक सड़क सुविधा न होने से स्थिति और गंभीर है। आपात स्थिति में एंबुलेंस जैसी सेवाएं भी वहां तक नहीं पहुंच पातीं, जिससे ग्रामीणों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

वार्ड में बना एकमात्र बैडमिंटन कोर्ट भी लंबे समय से बदहाल स्थिति में है। टूटा फर्श और जर्जर बेंच यहां की उपेक्षा को दिखा रहे हैं। वार्ड के कई हिस्सों में नालियों की हालत बेहद खराब है। गंदगी और जलभराव के कारण बदबू फैल रही है, जिससे दुकानदारों और राहगीरों को परेशानी हो रही है। बरसात के दिनों में पानी की भारी किल्लत लोगों के लिए सबसे बड़ी समस्या बन जाती है। कई-कई दिनों तक पानी न मिलने से घरेलू कामकाज और छोटे व्यापार प्रभावित हो रहे हैं।
इनसेट
वार्ड में सबसे बड़ी समस्या बुनियादी सुविधाओं की कमी है। साफ सफाई, खेल मैदान और पानी की व्यवस्था ठीक नहीं है, जिससे लोगों को रोज दिक्कतें उठानी पड़ती हैं। - जेडी आजाद, स्थानीय निवासी
विज्ञापन

इनसेट
दुकानों के सामने नालियां गंदगी से भरी पड़ी हैं। बदबू के कारण ग्राहक भी परेशान होते हैं और व्यापार प्रभावित हो रहा है। कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। - राम प्रकाश, स्थानीय निवासी

राम प्रकाश

राम प्रकाश

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें